Trending

भारतीय महिला हॉकी टीम का उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया

वंदना कटारिया के गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर उलटफेर करने में सफल रही।

विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर रहने वाली टीम की रक्षापंक्ति ने ऑस्ट्रेलिया की अग्रिम पंक्ति को गोल करने का मौका नहीं दिया। वंदना ने 34वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई जो मैच के आखिर तक बरकरार रही।

@hockeyindia

मौजूदा एफआईएच प्रो लीग में टीम की यह सात मैचों में दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में ऑस्ट्रेलिया से मिली 0-3 की हार की टीस को कुछ हद तक कम किया। भारतीय टीम को घरेलू चरण के अपने आखिरी मैच में रविवार को अमेरिका से भिड़ना है।