Trending

नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी माइक प्रॉक्टर

पूर्व दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी माइक प्रॉक्टर का 77 साल की आयु में निधन हो गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक प्रॉक्टर आयु से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।

सर्जरी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उन्हें बचाने में असफल रहे। उनकी पत्नी मैरीना ने दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट को बताया कि सर्जरी के दौरान उन्हें एक जटिलता का सामना करना पड़ा और आईसीयू में रहने के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया।

साभार : गूगल

ऑलराउंडर क्रिकेटर रहे माइक प्रॉक्टर दक्षिण अफ्रीकी टीम के पहले कोच होने के अलावा इंग्लिश काउंटी ग्लॉस्टरशायर से जुड़े रहे। तेज गेंदबाज और हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज की छवि रखने वाले प्रॉक्टर ने करियर में सात टेस्ट खेले।

रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर के तौर पर उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं चला। प्रॉक्टर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रेफरी के पैनल में रहे। प्रॉक्टर ने 401 प्रथम श्रेणी खेल खेले, जिसमें 36.01 की औसत से 48 शतक और 109 अर्धशतक के साथ 21,936 रन बनाए। उन्होंने 19.53 की औसत से 1,417 विकेट भी लिए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित होने से पहले 1970 में प्रॉक्टर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सात टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1967 और 1970 के बीच हुए सात टेस्ट में से छह में सभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के समाप्त होने से पहले सिर्फ 15.02 की औसत से 41 विकेट लिए थे।

प्रॉक्टर ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स पर कथित तौर पर नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए भारत के हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इसके तुरंत बाद प्रतिबंध हटा लिया गया।