Trending

राजकोट टेस्ट : भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड की 434 रन से शर्मनाक हार

भारत ने राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया। भारत ने चौथे दिन 4 विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी और इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड 122 रन पर ही ढेर हो गयी।

Credits : Espncricinfo

भारत ने पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के शतकों से 445 रन बनाये थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन बनाये थे। दूसरी पारी में भारत से युवा बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया, शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए।

अपना पहला टेस्ट खेल रहे सरफ़राज़ ख़ान ने दूसरी पारी में नाबाद 68 रन बनाये। 557 रनों के विशाल स्कोर का पीछा कर रही इंग्लैंड की पारी शुरुआत में ही बिखर गई थी। इंग्लैंड के 50 रनों के स्कोर पर ही सात विकेट गिर गए थे।

Credits : Espncricinfo

इंग्लैंड से कोई भी बल्लेबाज़ विकेट पर टिककर नहीं खेल सका। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके, कुलदीप यादव ने दो और जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।