Trending
हंगरी के खिलाफ भारत की जीत, मनिका बत्रा की अहम भूमिका
मनिका बत्रा ने दोनों एकल मैच में जीत हासिल की। भारतीय महिला टीम ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हंगरी को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। पुरुष टीम को दूसरे मैच में पोलैंड से 1-3 से हार मिली। सभी हरमीत देसाई ही जीत पाए।

मनिका ने डोरा मदारास को 3-2 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। श्रीजा अकुला को जॉर्जिना पोटा से 2-3 से हार मिली इससे स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।
अयहिका मुखर्जी ने बर्नाडेट बालिंट को 3-1 से हराकर भारत को 2-1 से आगे किया। श्रीजा को में मदारास ने 1-3 से मात देकर स्कोर 2-2 कर मैच को रोचक बना दिया। अंतिम मैच में मनिका ने पोटा को 3-0 से हराकर भारत को जीत दिला दी।