पीकेएल 10 : विशाल और नरेंदर का तूफानी प्रदर्शन, तमिल थलाइवाज की जीत
विशाल चहल और नरेंदर कंडोला के तूफानी प्रदर्शन से तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग में जीत हासिल की है। विशाल के 19 और नरेंदर के 17 पॉइंट से थलाइवाज टीम ने ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स को 74-37 से हराया।
तमिल थलाइवाज ने एक मैच में अधिक अंक लेने का रिकॉर्ड बना दिया है। मैच में 111 अंक लिए, जोकि लीग के किसी एक मैच में अधिक पॉइंट हैं। थलाइवाज ने इस मैच में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा सात बार विपक्षी टीम को ऑल आउट किया।

थलाइवाज ने जीत के साथ 10वें सीजन का समापन किया। तमिल टीम ने 22 मैचों में नौवीं जीत के साथ इस सीजन का समापन किया। बंगाल वॉरियर्स ने 22 मैचों में 10 हार, नौ जीत और दो टाई के साथ 55 अंक लेकर इस सीजन को अलविदा कहा।
लगातार पॉइंट लेकर तमिल ने बंगाल को ऑल आउट की तरफ भेजा। सातवें मिनट में बंगाल को सुपर टैकल करके खुद को ऑल आउट होने से बचा लिया। अगले ही मिनट में थलाइवाज ने बंगाल को ऑल आउट किया और स्कोर को 17-12 का कर दिया।
नरेंदर और विशाल दोनों पॉइंट की झड़ी लगा रहे थे। 30वें मिनट तक थलाइवाज टीम के पास 29 पॉइंट की लीड हो चुकी थी। उसका स्कोर 51-22 था।
थलाइवाज टीम रेडिंग के साथ-साथ डिफेंस में लगातार पॉइंट ले रही थी। इसी वजह से बंगाल टीम ऑल आउट की कगार पर आ चुकी थी। 36वें मिनट में थलाइवाज ने छठी बार बंगाल को ऑल आउट कर दिया।