Trending

चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट में खेलते हुए नहीं दिखाई देने वाले है। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स मैदान पर होगा। बुमराह सीरीज के आखिरी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला चौथे टेस्ट के रिजल्ट पर निर्भर करेगा।

सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में होगा। तीन मैचों के बाद भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन से जीत दर्ज की। हैदराबाद टेस्ट भारत ने 28 रन से हार मिली थी, विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 106 रन से जीत दर्ज की। भारत राजकोट से रांची के लिए 20 फरवरी को रवाना होगी।

Credits : Espncricinfo

बुमराह टीम के साथ रांची ट्रैवल नहीं करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह राजकोट से अहमदाबाद जाएंगे। बुमराह के अलावा किसी और खिलाड़ी को अगले टेस्ट के लिए आराम दिए जाने की खबर नहीं है। बुमराह को आराम वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत मिल रहा है।

इस सीरीज में बुमराह ने ही सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उन्होंने तीन मैचों में 80.5 ओवर गेंदबाजी की है और इस दौरान उन्होंने 17 विकेट झटके हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट में बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। मोहम्मद सिराज को विशाखापट्टनम टेस्ट से आराम मिला था और उन्होंने राजकोट टेस्ट में वापसी की थी।

बुमराह की जगह बीसीसीआई किसी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करेगा या मौजूदा स्क्वॉड में ही से कोई खिलाड़ी उनको रिप्लेस करेगा, इस पर फैसला जल्द हो सकता है।

तीसरे टेस्ट से मुकेश कुमार को रिलीज किया गया था, कि वह रणजी ट्रॉफी मैच में खेल सकें, माना जा रहा है कि वह रांची टेस्ट के लिए फिर से टीम इंडिया से जुड़ेंगे।