घुटने में चोट, दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से ओन्स जाबेउर ने नाम लिया वापस
दुनिया की छठे नंबर की महिला खिलाड़ी ओन्स जाबेउर ने दाहिने घुटने की चोट की वजह से दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। जाबेउर को दुबई के मुख्य ड्रॉ में पांचवीं वरीयता दी गई थी। उनकी जगह दुनिया की 67वें नंबर की खिलाड़ी स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा लेंगी।

जाबेउर ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप वेबसाइट के हवाले से आधिकारिक बयान में, कहा, प्रिय दोस्तों और परिवार, मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं कि मेरा घुटना पकड़ में नहीं आ रहा है, दर्द के साथ खेलना असहनीय हो गया है और मैं कोर्ट पर अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रही हूं।
उन्होंने आगे कहा, मेरे डॉक्टरों और टीम के परामर्श के बाद हमने फैसला किया है कि मुझे इस सप्ताह दुबई ओपन से हटना होगा और अधिक चिकित्सा उपचार के लिए जाना होगा। यूएस स्विंग के लिए कोर्ट पर सभी के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।
बता दें कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब जाबेउर चोट के कारण मध्य पूर्वी दौरे से हटीं हैं। पिछले साल, भी जाबेउर तीनों क्षेत्रीय आयोजनों अबू धाबी, दोहा और दुबई में हिस्सा नहीं ले पाईं थीं।
यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक वायरल संक्रमण के कारण इस साल दुबई के मुख्य ड्रा से हट गईं। कोस्त्युक, जिन्होंने 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी, की जगह ड्रॉ में इतालवी लूसिया ब्रॉन्ज़ेटी (60वें स्थान पर) हिस्सा लेंगी।