दूसरी बार विराट व अनुष्का के घर आया नन्हा मेहमान
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। खबरों के अनुसार, अनुष्का ने लंदन के एक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। जिसका नाम अकाय रखा है।

विराट ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “अत्यधिक खुशी और पूरे दिल से प्यार के साथ, हम सबको को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है!

“हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।
बता दें कि पिछले दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। विराट और अनुष्का दोनों ने मीडिया में आई खबरों को फर्जी करार दिया था। कई मौकों पर अनुष्का को बेबी बंप को छिपाते देखा गया था। विराट ने भारत में हो रही भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से आराम लिया हुआ है।
विराट ने बीसीसीआई से निजी कारणों का हवाला देते हुए रेस्ट की मांग की थी। जिसे मान लिया गया। बता दें कि विराट पहले दो टेस्ट में टीम में नहीं थे। उन्हें अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। अनुष्का विराट पिछले कुछ हफ्तों से लंदन में मौजूद हैं।