पुणे एटीपी चैलेंजर : नागल और रामनाथन अंतिम 16 में
भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त सुमित नागल और वाइल्डकार्ड से एंट्री लेने वाले रामकुमार रामनाथन ने यहां अपने-अपने मैच जीतकर एटीपी चैलेंजर 100 अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
नागल ने दो घंटे पांच मिनट तक चले मैच में चीनी ताइपे के यू ह्सिउ सू को 7(6)-6, 6-4 से हराया। रामनाथन ने एक घंटे 55 मिनट तक चले मैच में बेंगलुरु ओपन का खिताब जीतने वाले स्टेफानो नेपोलिटानो पर 7-6(5) 7-6(5) से जीत दर्ज की।

नागल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए हमवतन निकी कालियांदा पूनाचा से, रामनाथन रूस के एलेक्सी ज़काहरोव से टक्कर होगी।
युगल में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाले भारत के सिद्धांत बंठिया और परीक्षित सोमानी ने लुका मार्गारोली और गोंकालो ओलिवेरा को 5-7, 7-6 (5), 10-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
श्रीराम बालाजी और आंद्रे बेगेमैन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को जापान के तोशीहिदे मात्सुई और काइटो उएसुगी से 4-6, 7-6 (5), 10-5 से हार मिली।