पहला टी-20 : मार्श का कमाल, ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत
कप्तान मिचेल मार्श की 44 गेंदों में दो चौके और सात छक्कों से नाबाद 72 रनों की अर्धशतकीय पारी और टिम डेविड के नाबाद 31 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में छह विकेट से हराया।
आज यहां हुए मैच की आखिर गेंद पर डेविड ने टिम साउदी की गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में ट्रैविस हेड 24 रन विकेट गंवा दिया।

सातवें ओवर में डेविड वॉर्नर 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। ग्लेन मैक्सवेल को 25 रन पर फर्ग्युसन आउट किया। जॉश इंग्लिस 20 रन बनाकर आउट हुये।
मार्श नाबाद 72 रन और डेविड नाबाद 31 रनों की अंतिम ओवरों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड से मिचेल सैंटनर दो विकेट मिले। लॉकी फर्ग्युसन और ऐडम मिल्न ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले डेवन कॉन्वे 63 रन और रचिन रविंद्र 68 रनों की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की एलन और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 61 रन जोड़ते हुए अच्छी शुरुआत की।
छठें ओवर में स्टार्क ने फिन एलन को 32 रन पर वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। रचिन रविंद्र ने डेवन कॉन्वे के साथ दूसरे विकेट लिये 113 रनों की साझेदारी की।
रचिन रविंद्र ने 35 गेंदों में दो चौके और छह छक्कों से 68 रन ठोक डाले। उन्हें मार्श ने स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। डेवन कॉन्वे ने 46 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों से 63 रन बनाये। उन्हें कमिंस ने स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया।
ग्लेन फिलिप्स 19 रन और मार्क चैपमैन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क,पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।