Trending

कश्मीर में सचिन ने चलाई स्नो बाइक, परिवार संग उठाया बर्फबारी का लुत्फ़

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में तीन दिन बिताए, प्रकृति ने उनका और उनके परिवार का स्वागत ताजे बर्फ से किया, जिसके लिए कश्मीर तीन महीने से ज्यादा समय से तरस रहा था।

सचिन के उत्साही फैन अल्ताफ अहमद ने कहा, “सचिन धन्य इंसानों में से एक होंगे। गुलमर्ग में उनके आगमन पर भारी बर्फबारी हुई, जिसके लिए रिसॉर्ट में स्कीयर और हजारों आम कश्मीरी तीन महीने से अधिक समय तक सांस रोककर इंतजार कर रहे थे।

साभार : गूगल

एक रिसॉर्ट में रुकने के दौरान सचिन, उनकी पत्नीर अंजलि और बेटी सारा बर्फबारी का मजा लेने के लिए बाहर निकले। सचिन ने गुलमर्ग में कुछ देर स्नो बाइक चलाई।

वह बुधवार को गुलमर्ग-श्रीनगर रोड पर कुंजर क्षेत्र में एक कला एवं शिल्प केंद्र का दौरा करेंगे। केंद्र में शॉल और कालीन बुनकर सचिन और उनके परिवार को बुनाई कला प्रदर्शित करेंगे। वह कला और शिल्प के गहरे प्रशंसक रहे हैं।

कला एवं शिल्प केंद्र में उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे एक शॉल बुनकर ने कहा कि कला और शिल्प के प्रति उनका प्यार स्वाभाविक है। वह बल्ले और गेंद से महानतम कलाकारों और शिल्पकारों में से एक रहे हैं। सचिन का कुंजर से बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर कमान पोस्ट पर अमन सेतु का दौरा करने का कार्यक्रम है।

उनसे कमान पोस्ट पर उन सैनिकों के साथ बातचीत करने की उम्मीद है जो देश की सीमाओं और इसकी अखंडता के प्रहरी हैं। शाम को परिवार श्रीनगर लौट आएगा, जहां वे प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित ताज विवांता रिसॉर्ट में रात बिताएंगे।