Trending
पीकेएल 10 : यूपी योद्धा की हार, अंक तालिका में पुनेरी पल्टन शीर्ष पर
पुनेरी पल्टन ने 13 अंक से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करके यहां यूपी योद्धा को रोमांचक मैच में 40-38 से हराकर प्रो कबड्डी लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

यूपी से गगना गौड़ा ने 16 अंक बनाए, पुनेरी से पंकज मोहिते ने सर्वाधिक 12 अंक का योगदान दिया। पहले हाफ में यूपी ने दबदबा बनाया तथा मध्यांतर तक वह 28-15 से आगे था, दूसरे हाफ में उसने लचर प्रदर्शन किया जिसका फायदा उठाकर पुनेरी पल्टन ने जीत दर्ज की।