Trending

तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान की जीत, सीरीज श्रीलंका के पक्ष में

दाम्बुला में हुए तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान ने 3 रन से जीत हासिल की, सीरीज 2-1 से श्रीलंका के पक्ष में रही। पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 209/5 का स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंका ने पूरे ओवर खेलकर 206/6 का स्कोर बनाया।

अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (43 गेंद 70) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंकाई कप्तान वानिन्दु हसरंगा 102 रन बनाने और 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

@OfficialSLC

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और शुरुआत जबरदस्त रही। हज़रातुल्लाह जजई और रहमानुल्लाह गुरबाज की ओपनिंग जोड़ी ने 88 रन जोड़े। इस साझेदारी का अंत आठवें ओवर में हुआ और जजई 22 गेंदों में 45 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

कप्तान इब्राहिम जादरान 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गुरबाज ने अर्धशतक जड़ा और 14वें ओवर में 141 पर आउट होने से पहले 70 रन की पारी खेली। अज्मतुल्लाह ओमरज़ई ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए।

मोहम्मद नबी और मोहम्मद इशाक ने नाबाद 16-16 रन बनाकर स्कोर को 200 के पार पहुँचाया। श्रीलंका से मतिशा पथिराना और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को पैथुम निसांका ने कुसल मेंडिस (16) के साथ मिलकर 64 रनों की शुरुआत दिलाई।

कुसल परेरा खाता खोले बिना ही आउट हो गए, निसांका 30 गेंदों में 60 रन बनाकर 83 पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। वानिन्दु हसरंगा 13 रन बनाकर चलते बने।

कुछ और विकेट गिरे, एक छोर से कामिन्दू मेंडिस ने तेजी से रन बटोरते हुए अर्धशतक जड़ा और मामला आखिरी ओवर में गया, जिसमें जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। मेंडिस ने शुरूआती तीन गेंदों में 8 रन बनाये। चौथी गेंद कमर की ऊँचाई से काफी ऊपर थी, नो-बॉल नहीं दी गई।

अगली दो गेंदों पर एक वाइड और एक छक्के से 7 रन ही आये और टीम मैच हार गई। मेंडिस ने 39 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली। अफगानिस्तान से मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए।