Trending

एनसीए ने श्रेयस अय्यर को बोला फिट, क्यों रणजी नहीं खेलना चाहते है क्रिकेटर

एक दिन पहले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को यह सूचना दी है कि वह रणजी के क्वॉर्टर फाइनल्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि उनको पीठ दर्द है।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल नितिन पटेल ने चयनकर्ताओं को भेजे ईमेल में बताया था कि श्रेयस फिट हैं और उनको नई चोट नहीं है। ऐसे में उनको खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए था। मुंबई क्रिकेट संघ के सूत्रों के अनुसार, श्रेयस ने शुक्रवार से शुरू होने वाले बड़ौदा के खिलाफ रणजी क्वॉर्टर फाइनल से बाहर होने का कारण पीठ दर्द बताया था।

साभार : गूगल

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नितिन पटेल ने ईमेल में लिखा, “इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद भारत की हैंडओवर रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस फिट थे और चयन के लिए उपलब्ध थे।

भारत से उनके जाने के बाद किसी ताजा चोट की खबर नहीं है। पिछले सप्ताह बीसीसीआई सचिव जय शाह ने केंद्रीय अनुबंधित और भारत ए क्रिकेटरों को चेतावनी दी थी कि घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ना लेने पर इसके ‘गंभीर प्रभाव’ होंगे।

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने बीसीसीआई मेडिकल टीम से इनपुट लेने के बाद श्रेयस को रणजी खेलने के लिए कहा ताकि उनकी पीठ को बल्लेबाजी और लंबे समय तक मैदान पर रहने के तनाव की आदत हो जाए। श्रेयस ने रणजी नहीं खेलने के पीछे बैक पेन कारण बताया है।

अगले महीने से आईपीएल की शुरुआत हो रही है। ऐसे में श्रेयस शायद उस टूर्नामेंट के लिए फिट रहना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि वह पूरी तरह फिट होकर रणजी में उतरने के लिए तैयार नहीं है।

श्रेयस चोट की वजह से पिछला सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल पाए थे। ऐसे में वह चाहेंगे कि इस बार पूरी तरह फिट होकर वह टीम में लौटें और टीम की कप्तानी करें।