सचिन तेंदुलकर कश्मीर में क्रिकेट खेलते दिखे, देखें वीडियो
पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर का एक और वीडियो उनकी कश्मीर विजिट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सचिन कश्मीर में क्रिकेट खेलते दिखे। उन्होंने सड़क को ही क्रिकेट का मैदान बना दिया।

पूर्व कप्तान के साथ दर्जनों बच्चे थे, जो वहां क्रिकेट खेल रहे थे। सचिन से रुका नहीं गया और वे सड़क पर ही क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए। अक्सर सचिन ऐसा करते रहते हैं। सचिन हाल ही में एक कश्मीर में एक बैट फैक्ट्री में बल्ले देखते हुए नजर आए थे। उनकी बेटी भी उनके साथ थी। सचिन ने गुलमर्ग में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली।
बता दें कि सचिन को क्रिकेट छोड़े एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। सचिन लीजेंड्स लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। आज भी क्रिकेट के मैदान पर सचिन उतरते हैं तो लोग सचिन…सचिन पुकारते नजर आते हैं। सचिन का क्रेज आज भी इस खेल के दिवानों में कम नहीं है। सचिन भी इस खेल को प्यार करते हैं। यही कारण है कि सचिन को वही प्यार फैन्स से मिलता है।
सचिन अक्सर अलग-अलग वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करते रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले सचिन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक फैन उनके नाम की जर्सी पहने नजर आया था। सड़क पर उन्होंने उसे रुकवाया था और उसके साथ फोटो क्लिक की थी। इस वीडियो को खुद उन्होंने शेयर किया था।