Trending

गुलमर्ग में हुए हिमस्खलन में सब खिलाड़ी सुरक्षित

गुलमर्ग में हुए हिमस्खलन की वजह से गुरुवार को रूस के एक स्कीयर की मौत हो गई, खेलो इंडिया शीतकालीन खेल में खेल रहे सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

आयोजकों के अनुसार जिस क्षेत्र में खेलों का आयोजन हो रहा है वहां हिमस्खलन नहीं हुआ और इसलिए खेलों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया। इन खेलों की शुरुआत बुधवार को हुई थी और इनका समापन 25 फरवरी को होगा।

साभार : गूगल

खेलो इंडिया के अधिकारी ने कहा,‘‘ गुलमर्ग में आज दोपहर को हुए हिमस्खलन ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों को प्रभावित नहीं किया। सुरक्षा के लिए सब उपाय हो गए हैं।

जम्मू कश्मीर खेल परिषद के सचिव नुजहत गुल ने कहा कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। इन खेलों में 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।