Trending

एशियाई ट्रैक साइकिलिंग : भारत ने जीते दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य

एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप के पैरा वर्ग में भारतीय साइकिलिस्टों ने स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। जूनियर और सीनियर रायडर पदक जीतने में सफल नहीं रहे।

आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में पैरा वर्ग के सी2 15 किलोमीटर स्क्रैच में भारत के अरशद शेख ने साथी जलालुद्दीन अंसारी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जलालुद्दीन को रजत मिला। पैरा वर्ग में ही महिलाओं की इवेंट में भारत की ज्योति गदेरिया ने स्वर्ण पदक जीता।

पवन कुमार ने सी3 क्लास की 15 किलोमीटर स्क्रैच में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया के आदि रैमक और तिफान आबिद ने स्वर्ण, रजत जीते। जूनियर वर्ग में लड़कों की स्क्रैच इवेंट में सूरज यादव पांचवें स्थान और लड़कियों में जेपी धन्यधा सातवें स्थान पर रहीं।