Trending

रांची टेस्ट Day 1 : जो रुट का नाबाद शतक, इंग्लैंड का स्कोर 302/7

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जो रुट (नाबाद 106) के शतक और उनकी दो उपयोगी साझेदारियों से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 302 रन बनाए।

सीरीज में अभी तक रनों के लिए जूझ रहे रुट ने बैजबाल शैली को दरकिनार करते हुए पुराना स्वाभाविक खेल दिखाया और 226 गेंदों की संयमित पारी में नाबाद 106 रन में नौ चौके लगाए। रुट ने इंग्लैंड को पहले सत्र में लगे पांच झटकों से संभाला।

Credits : Espncricinfo

उन्होंने बेन फॉक्स के साथ छठे विकेट के लिए 113 रन और ऑली रॉबिंसन के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। फॉक्स ने 47 रन बनाये, रॉबिन्सन स्टंप्स के समय 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड आज शायद दो सत्र नहीं खेल पाएगा। रूट ने फोक्स, टॉम हार्टली और रॉबिंसन के साथ साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को एक मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।

भारत से नवोदित तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पदार्पण मैच में 70 रन पर तीन विकेट, मोहम्मद सिराज ने 60 रन पर दो विकेट लिए, आर आश्विन तथा रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।