Trending

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : दोहरे स्वर्ण पर लगे तीरंदाज महक के तीर

तीरंदाज महक पठान ने यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की व्यक्तिगत कम्पाउंड और मिश्रित टीम स्पर्धा से दो स्वर्ण पदक तथा टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय को तालिका में तीसरा पायदान मजबूत करने में मदद की।

महक ने व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा के फाइनल में लवली पेशेवर विश्वविद्यालय की सुनैनादेवी को 146-142 से हराया। उन्होंने पाथ कोर्डे के साथ मिलकर सुनैनादेवी और विकास को 153-153 के स्कोर के बाद शूटआउट में हराया।

साभार : गूगल

लवली पेशेवर विश्वविद्यालय ने पुरुष और महिला कम्पाउंड टीम स्पर्धा दोनों के फाइनल में गुरु नानक देव विश्विविद्यालय को हराकर स्वर्ण पदक जीते।

जैन विश्वविद्यालय आठ स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक जीतकर तालिका में बढ़त बनाये है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय सात स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य से दूसरे स्थान पर है।