Trending
दुबई चैंपियनशिप : सुमित नागल की मुख्य ड्रा में वाइल्डकार्ड इंट्री
भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल को एटीपी 500 टूर्नामेंट दुबई चैंपियनशिप के मुख्य ड्रा के लिए वाइल्डकार्ड मिला है। टूर्नामेंट के क्वालीफायर शनिवार को शुरू हुए और मुख्य ड्रा के मैच सोमवार से आरंभ होंगे।

नागल का पहले दौर में इटली के लोरेंजो सोनेगो से होगा जिनकी विश्व रैंकिंग 49 है। इस 26 साल के भारतीय का यह साल शानदार रहा है, उन्होंने पिछले महीने आस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रा के लिए क्वालीफाई किया था जिसमें वह कजाखस्तान के एलेक्जैंडर बुबलिक को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे थे।
वह 1989 के बाद ग्रैंडस्लैम में वरीय खिलाड़ी को हराने वाले पहले भारतीय बने थे। नागल ने करियर की 98 रैंकिंग हासिल की थी, पिछले हफ्ते एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट चेन्नई ओपन जीतने के बावजूद 101वें स्थान पर खिसक गये थे। दुबई चैंपियनशिप में रूस के दानिल मेदवेदेव शीर्ष वरीय हैं।