Trending

तीसरा टी-20 : ऑस्ट्रेलिया की जीत, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को बारिश से बाधित तीसरे टी20 में डकवर्थ लुईस नियम से 27 रन से हराया। मेहमान टीम ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का पूरी तरह सफाया कर दिया। ये टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की आखिरी बायलेट्रल सीरीज थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस मैच में बारिश ने काफी खलल डाला। कई बार बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत की।

@cricketcomau

दोनों ने पहले ही ओवर से बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर किए थे। हेड ने पहले ओवर में लगातार तीन चौके मारे। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। 7वें ओवर में बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। दोबारा मैच शुरू ही हुआ था कि दो ओवर बाद फिर बारिश शुरू होगी।

उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8.3 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन था। कुछ मिनट बाद दोबारा खेल शुरू होता और फिर बारिश शुरू हो जाती है। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10.4 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन था।

अंपायर ने इसी स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म कर दिया और न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 10 ओवर में 126 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया से हेड ने सबसे अधिक 33 रन और मैथ्यू शॉर्ट ने 27 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर, बेन सीयर्स ने एक-एक विकेट लिया। इसका पीछा करते हुए टीम 10 ओवर में 98 रन पर 3 विकेट ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स 40 और मार्क चैपमैन 17 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया से मैथ्यू शॉर्ट ने 1, एडम जाम्पा ने भी एक विकेट लिया।