Trending

एशिया कप तीरंदाजी : दीपिका कुमारी की दोहरी स्वर्णिम सफलता

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने एशिया कप तीरंदाजी टूर्नामेंट के पहले चरण में यहां दो स्वर्ण पदक जीतकर मां बनने के 14 महीने बाद जीत की राह पकड़ी।

भारतीय प्लेयर्स ने इस टूर्नामेंट में कुल 14 पदक जीते जिनमें 10 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक है। भारत ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन सभी सात फाइनल्स में जीत दर्ज की। तीन रजत पदक हासिल किये।

साभार : गूगल

ओलंपियन दीपिका ने सिमरनजीत कौर को 6-2 से हराकर रिकर्व महिला खिताब जीता, जो जून 2022 के बाद उनका पहला खिताब है। उन्होंने आखिरी बार विश्व कप चरण 3 में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता था।

दीपिका की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने शूट ऑफ फिनिश में उज़्बेकिस्तान को 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की रिकर्व पुरुष टीम और मिश्रित टीम ने एकतरफा फाइनल मंा बांग्लादेश को हराकर दो और स्वर्ण जीते।

धीरज बोम्मदेवरा ने तरुणदीप राय को 7-3 से हराकर रिकर्व पुरुष वर्ग का, प्रथमेश जावकर ने कुशल दलाल को 146-144 से हराकर कंपाउंड व्यक्तिगत खिताब जीता। परनीत कौर ने ईरान की फतेमेह हेममती को 138-135 से हराकर कंपाउंड महिला खिताब हासिल किया।