Trending

रांची टेस्ट : इंग्लैंड की हार, भारत को सीरीज में 3-1 की बढत

अपनी सरजमीं पर टीम इंडिया ने ‘बैजबॉल’ को बेअसर किया और चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को चौथे ही दिन पांच विकेट से हराकर अपनी मेजबानी में 17वीं सीरीज जीत ली।

जीत के लिये 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन से आगे खेलना शुरू किया था। यशस्वी जायसवाल (44 गेंद में 37 रन) और कप्तान रोहित शर्मा (81 गेंद में 55 रन) ने पहले विकेट के लिये 84 रन जोड़े।

Credits : Espncricinfo

दोनों के विकेट गिरने के बाद रजत पाटीदार और रविंद्र जडेजा सस्ते में आउट हो गए, शुभमन गिल (नाबाद 52) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 39) ने 72 रन की साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचाया।

भारत ने सीरीज में 3- 1 की बढत ली, पांचवां टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में होगा। भारत अपनी धरती पर आखिरी बार 2012 . 13 में एलेस्टेयर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम से हारी थी। उसके बाद से अपनी मेजबानी में भारत ने 50 में से 39 टेस्ट जीते हैं।

@indiancricketteam

इस जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड की आक्रामक खेल की ‘बैजबॉल’ शैली को नाकाम किया। पिछले दो साल से इंग्लैंड की जीत का मंत्र साबित हुई इस शैली की काफी आलोचना हो रही है।

ब्रेंडन मैकुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद से हर हालात में आक्रामक खेल की इंग्लैंड की रणनीति को ‘बैजबॉल’ कहा जाता है। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है और इसकी सूत्रधार भारत की युवा ब्रिगेड रही।

निजी कारणों से सीरीज से बाहर विराट कोहली और चोटिल केएल राहुल के बिना भारत ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद में पहले टेस्ट में हार के बाद तीन जीत दर्ज की।

युवा भारतीय प्लेयर्स सरफराज खान, जुरेल और तेज गेंदबाज आकाश दीप ने मौके को बखूबी भुनाया। जुरेल ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 90 और दूसरी में नाबाद 39 रन बनाये। चौथे दिन रोहित ने (81 गेंद में 55 रन) ने यशस्वी जायसवाल के साथ 84 रन की बड़ी साझेदारी की। जायसवाल ने 44 गेंद में 37 रन जोड़े।

ऑफ स्पिनर जो रूट ने जायसवाल को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टल ने रोहित का विकेट लिया। स्पिनर शोएब बशीर ने रजत पाटीदार (0) को पवेलियन भेजा। अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन से आगे खेलते हुए भारत ने सकारात्मक शुरूआत की। रोहित ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर लांग आन में छक्का जड़ा।

दूसरे छोर पर बशीर ने गेंद संभाली। रोहित और जायसवाल ने सहज होकर स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को रन बनाये। रोहित ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे कर लिये।

दोनों को आसानी से खेलते देख बेन स्टोक्स ने जो रूट को गेंद सौंपी जिन्होंने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए जायसवाल को आउट किया। एंडरसन ने बैकवर्ड प्वाइंट पर डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपका।

स्टोक्स ने बशीर और हार्टली से गेंदबाजी कराई। गिल स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे थे और रोहित भी दबाव में आ गए जिसे रनगति पर अंकुश लगा। हार्टली ने भारतीय कप्तान का विकेट लिया जो विकेट के पीछे बेन फोक्स को कैच दे बैठे। इंग्लैंड के लिये बशीर ने अपने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट चटकाये।