Trending

तीन मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें

भारत-इंग्लैंड के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सात से 11 मार्च तक खेले जाने वाले टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड टीमें तीन मार्च को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। दोनों ही टीमें धर्मशाला के साथ लगते कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में ठहरेंगी।

दोनों ही टीमें मैच से पूर्व तीन दिन यानि चार मार्च से छह मार्च तक अभ्यास करेंगी। बताते चले कि धर्मशाला में सात मार्च से 11 मार्च तक होने वाला मैच सीरीज का पांचवां व आखिरी मैच है।

साभार : गूगल

पांच मैचों की इस सीरीज में अभी तक चार मैच हो चुके हैं जिनमें भारत ने तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। धर्मशाला में आखिरी मैच जीतकर इस फासले को टीम इंडिया चार-एक करने के मकसद से उतरेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह दूसरा टेस्ट होगा।

इससे पूर्व धर्मशाला में एकमात्र टेस्ट भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया है। वर्ष 2017 में 25 से 28 मार्च के बीच धर्मशाला में पहला टेस्ट भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जिसमें भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

इस मैच में आलरांउडर रविंद्र जडेजा को प्लेयर आफ द मैच का खिताब मिला था जिन्होंने दो पारियों में चार विकेट लिए और पहली पारी में 63 रनों का अहम योगदान दिया था। भारत के बेहतर प्रदर्शन से यह मैच चार दिनों में ही खत्म हो गया था।