Trending

बीसीसीआई इस वजह से बढ़ा सकती है टेस्ट क्रिकेट की मैच फीस, पढ़े रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट में हाल ही में देखने को मिला है कि खिलाड़ी रेड बॉल की बजाय आईपीएल को महत्व देने लगे हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ये बड़ा फैसला लेने का मन बनाया है।

एक रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन द्वारा घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए टीम प्रबंधन के आह्वान को नजरअंदाज करने और अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी करने का विकल्प चुनने के मद्देनजर सैलरी स्ट्रक्चर को फिर से तैयार करने का फैसला किया।

साभार : गूगल

ईशान ही नहीं, कई और खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल की तैयारियों में लगे हैं। नए रेमुनरेशन मॉडल के बारे में बताते हुए बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, “उदाहरण के लिए, यदि कोई एक कैलेंडर वर्ष में सभी टेस्ट सीरीज खेलता है, तो उसे वार्षिक रिटेनर अनुबंध के अलावा, अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

यह पक्का करना है कि खिलाड़ी अधिक लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए आएं। यह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए एक अतिरिक्त लाभ होगा। रोहित शर्मा ने भी रांची टेस्ट के बाद बयान दिया था कि जिस खिलाड़ी के अंदर टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख है, वह दिख जाता है।

यदि नए सैलरी स्ट्रक्चर को मंजूरी मिल जाती है, तो इसे आईपीएल के सीजन के बाद लागू किया जाएगा। बीसीसीआई उस अतिरिक्त बोनस पर काम कर रहा है जो एक खिलाड़ी को एक सीजन में सभी टेस्ट सीरीज खेलने पर मिलेगा।

मौजूदा समय में बीसीसीआई एक टेस्ट के लिए एक खिलाड़ी को 15 लाख रुपये, वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 3 लाख रुपये का भुगतान करता है।