समाजवादी पार्टी ही समाज में शांति और भाईचारा की पक्षधर है : अनीस राजा

समाजवादी पार्टी ही समाज में शांति और भाईचारा की पक्षधर है : अनीस राजा

बाराबंकी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से हिन्दू-मुस्लिम एकता और गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने के लिये आज बाराबंकी के देवा शरीफ से महादेवा मंदिर तक पदयात्रा की शुरुआत हुयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही समाज में शांति और भाईचारा की पक्षधर है। श्री अखिलेश यादव की विचारधारा सामाजिक सद्भाव की है 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही समाज में अमन चैन बना रह सकता है। पदयात्रा का संयोजन शाफे जुबेरी जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड बाराबंकी ने किया।

 इस अवसर पर सर्वश्री राजेश यादव राजू एमएलसी, चौधरी अदनान, वीर बहादुर सिंह, दानिश सिद्दीकी, अयाज खान, पवन सरोज, फरीद अहमद, फहीम सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।