Trending
इंडियन सुपर लीग : पंजाब एफसी की चौथी जीत, अंकतालिका में दसवें स्थान पर
पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में हैदराबाद एफसी को 2-0 से हराया। पंजाब के लिये लूका मासेन (45वां) और मादिह तलाल (56वां) ने गोल दागे।

यह इस सत्र में पंजाब की चौथी जीत है और वह अंकतालिका में दसवें स्थान पर है। हैदराबाद 17 मैचों में चार अंक लेकर सबसे नीचे है। पंजाब का सामना दो मार्च को मुंबई सिटी एफसी से दिल्ली में होगा।