यूईएफए महिला नेशंस लीग : फाइनल में स्पेन व फ्रांस की टक्कर
स्पेनिश और फ्रांसीसी महिला फुटबॉल टीमें सेविले के एस्टाडियो डे ला कार्टुजा में यूईएफए महिला नेशंस लीग के फाइनल में आमने-सामने होंगी। स्पेन ने उसी मैदान में नीदरलैंड पर 3-0 की जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की, फ्रांस ने जर्मनी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फ्रांस कोच हर्वे रेनार्ड सैंडी बाल्टीमोर के बिना हैं, जिन्हें पारिवारिक मुद्दे की वजह से टीम से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विक्की बेचो, जो फ्रांसीसी विश्व कप टीम में थे, को उनकी जगह लेने के लिए अंडर-23 से बुलाया गया है।

स्पेन ने हाल के मैचों में एलेक्सिया के बिना अच्छा प्रदर्शन किया है, कोच मोंटसे टोम ने शुरुआती संदेहों पर काबू पा लिया है, जब उन्हें विश्व कप विजेता कोच जॉर्ज विल्डा के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया था, जिन्हें रूबियल्स प्रकरण के मद्देनजर बर्खास्त किया था।
उस विवाद में स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष को विश्व कप फाइनल में वीआईपी बॉक्स में भद्दे इशारे करने और खेल के बाद के जश्न में जेनी हर्मोसो को होठों पर अवांछित चुंबन देने के लिए बर्खास्त किया था।