Trending

दुबई टेनिस चैंपियनशिप : बोपन्ना, एबडेन, युकी व हासे की जीत, नागल की हार

शीर्ष वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप में पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में आ गई, पाक के ऐसाम उल हक कुरैशी और ट्यूनीशिया के सिकंदर मंसूरी को मात दी।

बोपन्ना और एबडेन ने एक घंटा 41 मिनट तक चले मैच में 7-6, 7-6 से जीत दर्ज की। उनका सामना उरूग्वे के एरियल बहार और चेक गणराज्य के एडम पाव्लासेक से होगा।

साभार : गूगल

भारत से युकी भांबरी और नीदरलैंड के रॉबिन हासे ने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक और फ्रांस के एड्रियन मनारिनो को 6-7, 6-3, 10-8 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

बेल्जियम के सैंडर जाइले और जोरान विलेजेन और इंग्लैंड के जमाल मर्रे तथा न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के बीच होने वाले मैच के विजेता से सामना होगा। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल अंतिम 32 में इटली के लोरेंजो सोनेगो 4- 6, 7-5, 1-6 से हारकर बाहर हो गए।