Trending
पीकेएल 10 : पुणेरी पलटन फाइनल में, पटना पाइरेट्स को दी शिकस्त
पुणेरी पलटन ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए तीन बार की विजेता पटना पाइरेट्स को 37-21 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में जगह बनाई। पुणेरी पलटन की इस जीत में कप्तान असलम इनामदार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सात अंक बनाए।

मैच के शुरू में दोनों टीम ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी, खेल आगे बढ़ने के साथ पुणेरी पलटन की टीम हावी हो गई। पहला हाफ खत्म होने के बाद पुणेरी पलटन 20-11 से आगे थी और इसके बाद उसने आखिर तक अपनी बढ़त बनाए रखी।