Trending

100 मीटर फ्रीस्टाइल में धिनिधि का सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय

14 वर्षीय भारत की धिनिधि देसिंघु ने फिलिपींस में 11वीं एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया।

उन्होंने 57.33 सेकंड का समय निकाकर केनिशा गुप्ता (57.35 सेकंड) का रिकॉर्ड तोड़ा। बेंगलुरु की धिनिधि पिछले साल राष्ट्रीय खेल में सात स्वर्ण पदक जीतने वाली कम उम्र की महिला तैराक बनी थीं।

साभार : गूगल

जापान की मिनामी यू (56.45 सेकंड) ने स्वर्ण, सुम यिउ ली (56.57 सेकंड) ने रजत और वियतनाम की हियेन गुयेन (56.69 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता।