Trending

आईएसएल : ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीत पर ओडिशा एफसी की निगाहें

ओडिशा एफसी आज शाम घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में होने वाले इंडियन सुपर लीग 2023-24 मैच में ईस्ट बंगाल एफसी का सामना करेगी। ओडिशा के शीर्ष स्थान को चुनौती देने के लिए अन्य टीमों ने अपने खेल का स्तर बढ़ा दिया है।

ऐसे में उनको ईस्ट बंगाल के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए क्योंकि सर्जियो लोबेरा के ओडिशा ने घरेलू मैदान पर मोहन बागान सुपर जायंट से अपना पिछला मैच ड्रा खेला था।

साभार : गूगल

ओडिशा एफसी (32) दूसरे स्थान पर मौजूद मुम्बई सिटी एफसी (31) से एक अंक से आगे है, और उसने आइलैंडर्स (15) की तुलना में एक अतिरिक्त मैच खेला है। कार्ल्स कुआड्राट की देखरेख में रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने अपना पहला खिताब कलिंगा सुपर कप जीता था, उसके बाद से उनके लिए चीजें अच्छी नहीं रही हैं।

उन्होंने अपने पिछले नौ मैचों में संभावित 27 में से 10 अंक अर्जित किए हैं, चेन्नइयन एफसी के खिलाफ उनकी हालिया 1-0 की जीत उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

ईस्ट बंगाल एफसी छठे स्थान पर मौजूद जमशेदपुर एफसी (20) से दो अंक (18) पीछे है और रेड माइनर्स (17) की तुलना में एक मैच कम (16) खेला है। जीत ईस्ट बंगाल को सीधे प्लेऑफ में पहुंचाएगी।

ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, प्रत्येक मैच फाइनल की तरह है। जब आपके पास छह मुकाबले बचे हों, तो हर मैच और हर तीन अंक सभी टीमों के लिए मायने रखते हैं।

ईस्ट बंगाल एफसी के सहायक कोच डिमास डेलगाडो ने मैच से पहले कहा, हम ओडिशा एफसी के खेल के स्टाइल के बारे में जानते हैं और हम उन्हें दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं, और उनके लिए चीजें मुश्किल कर देंगे।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं, जिसमें ओडिशा एफसी ने 5 और ईस्ट बंगाल ने 1 मैच में जीत दर्ज की है, 1 मैच ड्रा रहा है।