Trending

धर्मशाला टेस्ट के लिए टीम में लौटे बुमराह, चोट के चलते केएल राहुल बाहर

टीम इंडिया में सात मार्च से धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।केएल राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु से खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर को सेमीफ़ाइनल के लिए टीम से रिलीज किया गया है।

साभार : गूगल

तमिलनाडु और मुम्बई के बीच दो मार्च से छह मार्च तक सेमीफाइनल खेलना जाना है। बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि सुंदर को रणजी को देखते हुए टीम से रिलीज़ किया गया है। अगर उनकी जरूरत पड़ेगी तो घरेलू मैच होने के बाद उन्हें वापस भारतीय टीम में बुला लिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि चिकित्सा दल राहुल की चोट पर करीबी नजर बनाये हुए है और वह लंदन में मौजूद विशेषज्ञों के सम्पर्क में है। राहुल अगर चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर होते हैं तो उनकी जगह पर लखनऊ सुपर जायंट्स के उपकप्तान निकोलस पूरन टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

धर्मशाला टेस्ट (भारतीय टीम)

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराजी खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप