Trending

ग्रीन ने नाबाद शतक से संभाली ऑस्ट्रेलिया की पारी

कैमरून ग्रीन की नाबाद 103 की शतकीय पारी से पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 279 रन बना लिये है।

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहलें गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया एक समय चार विकेट 89 रन पर गंवा दिये थे। ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ 31 बनाये। उन्हें हेनरी ने ब्लिंडन के हाथों कैच आउट कराया।

Credits : Espncricinfo

मार्नस लाबुशेन एक रन को स्कॉट कुग्गेलिन ने मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उस्मान ख्वाजा 33 रन को हेनरी ने आउट किया। ट्रैविस हेड एक रन, मिचेल मार्श 40 रन, एलेक्स कैरी 10 रन, मिचेल स्टार्क नौ रन, पैट कमिंस 16 रन और नेथन लायन पांच रन बनाकर आउट हुये।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिरा दिये है। उनकी आक्रमक गेंदबाजी के आगे कंगारु बल्लेबाजों की एक नहीं चली और तू चल मैं आया की तर्ज पर एक-एक करके पवेलियन लौटे चले गये।

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने संभल कर खेलते हुए 155 गेंदों में 16 चौकों से नाबाद 103 रन बनाये। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक और न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पहला शतक है। न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 20 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिये। उन्होंने स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा मार्श और नाथन लियोन को आउट किया।

उनके अलावा विलियम ओरूर्के और स्कॉट कुग्गेलिन को 2-2 विकेट मिले। रचिन रविंद्र ने एक बल्लेबाज को आउट किया। आज दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में नौ विकेट पर 279 रन बना लिये और ग्रीन नाबाद 103 रन और हेजलवुड शून्य पर क्रीज पर थे।