यूपी वारियर्स को यूएन वूमेन ने ‘जनरेशन इक्वेलिटी सहयोगी’ माना
कैपरी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली महिला प्रीमियर लीग टीम यूपी वारियर्स को यूएन वूमेन द्वारा ‘जनरेशन इक्वेलिटी सहयोगी’ के रूप में मान्यता मिल गई है। यूपी, अन्य जेनरेशन इक्वेलिटी सहयोगियों में शामिल होने वाली खेल इकाई होगी, जिसे लिंग-समान दुनिया में चैंपियन बनने के लिए यूएन वूमेन द्वारा चुना गया है।
क्रिकेट टीम के साथ यूएन वूमेन की साझेदारी खेलों में समानता की वकालत करने पर होगी, जिसमें महिला एथलीटों द्वारा सामना की जाने वाली रूढ़िवादिता को संबोधित करना है।

यह साझेदारी खेलों में लैंगिक मानदंडों और रूढ़िवादिता को चुनौती देने में अहम कदम है और लैंगिक-समान दुनिया की वकालत करने के हमारे मिशन के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।
यूपी क्रिकेट की शक्ति का लाभ उठाकर लड़कियों को सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने, लैंगिक मानदंडों और रूढ़िवादिता को चुनौती देने और समुदायों में बदलाव का एजेंट बनने के लिए प्रेरित करेगा।
टीम यूएन वूमेन के लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिनों के सक्रियता अभियान #अबकोईबहानानहीं का हिस्सा थी। कैपरी स्पोर्ट्स निदेशक जिनिशा शर्मा ने कहा, “यूपी उत्तर प्रदेश और उसके बाहर शिक्षा, सीखने और विकास और मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता में केंद्रित हस्तक्षेपों से महिला सशक्तिकरण में आने वाली बाधाओं को संबोधित कर रहा है।
हम पहल के प्रभाव को बढ़ाने और बदलाव के लिए इस मंच का उपयोग करने के लिए यूएन वूमेन के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं। हमारा ध्यान मैदान पर और उसके बाहर अपनी छाप छोड़ने पर है। यूपी वारियर्स शुक्रवार (1 मार्च) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल के अगले मैच में गुजरात जायंट्स का सामना करेगी।