बड़ी साझेदारी कर टेस्ट में कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड ने रच दिया इतिहास
कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 10वें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर इतिहास रच दिया। ग्रीन-हेजलवुड ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन 10वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।
कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड ने 2004 में ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए जेसन गिलेस्पीऔ और ग्लेन मैक्ग्रा द्वारा की गई 114 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

यह स्टैंड टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया का छठा 100 रन या उससे अधिक साझेदारी थी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के डिफेंडिंग चैंपियन की शुरुआत इस मैच में ज्यादा अच्छी नहीं रही, टीम ने पहली पारी में कुल 383 रन का स्कोर खड़ा किया।
यह ग्रीन की 174 रनों की नाबाद पारी थी जिसने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत टोटल तक पहुंचाया। युवा ऑलराउंडर ने दिन के अंतिम ओवर में दूसरा टेस्ट शतक पूरा करते हुए पारी खेली। हेज़लवुड के साथ उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया।
टेस्ट में ग्रीन का यह दूसरा शतक था। इससे पहले पिछले साल अहमदाबाद में भारत के खिलाफ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 114 रन की पारी खेली थी।