Trending

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने चार दिवसीय दिव्य अनुभूति मेला किया शुभारम्भ

लखनऊ:  मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने चार दिवसीय दिव्य अनुभूति मेला किया शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के दिव्यांगजनों को शिक्षा एवं रोजगार के अवसर मिल रहें है

दिव्यांगजनों को सशक्त, क्षमतावान व आत्मनिर्भर बनाने हेतु मेलों का किया जा है आयोजन

दिव्यांगजन मंत्री ने दिव्य अनूभूति मेले में लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों का हौसला आफजाई की

एआई तकनीक से जुड़े दिव्यांगों के उपकरणों की जानकारी हेतु स्टॉल लगाया गया

दिव्यांगजनो के हुनर, उत्पाद इत्यादि को आम जनता तक पहुँचाने हेतु मेला में स्टॉल लगाये जा रहे है

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के वरिष्ठ दिव्यांग कवियों के साथ अष्टावक कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ खुले मंच पर विभिन्न विषयों पर की जायेगी चर्चा

मेले 50 मोटोराइज्ड ट्राईसाईकिल, 100 हस्तचलित ट्राईसाईकिल, 230 श्रवण यंत्र तथा 90 स्मार्ट केन व ब्रेल किट का किया गया वितरण

दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजनान्तर्गत 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया