Trending

गौतम गंभीर अब क्रिकेट पर देंगे पूरा ध्यान, छोड़ी राजनीति

लोकसभा चुनाव करीब है। पिछली बार की तरफ बीजेपी इस बार खेलों की दुनिया से लेकर फिल्मी दुनिया के सितारों को लोकसभा टिकट देने का प्लॉन बनाया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। दरअसल गौतम गंभीर ने तय किया है वो अब केवल क्रिकेट पर पूरा ध्यान लगायेंगे। इसको लेकर उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष से बात कर अपने फैसले से उनको अवगत कर दिया है।

साभार : गूगल

मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा- मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, धन्यवाद, जय हिन्द।

@GautamGambhir

बताते चले कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद है, अब वो अगला चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं ताकि वो क्रिकेट पर ध्यान दे।

गौतम गंभीर आईपीएल से जुड़े हैं और केकेआर के मेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटर के तौर पर अपनी सेवाए दे चुके हैं।

साल 2011 के विश्व कप फाइनल में गौतम गंभीर ने 91 रन की पारी खेलकर भारत को विजेता बनाया था, टी-20 विश्व के फाइनल में उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की थी और 54 गेंदों पर 75 रन बनाए थे। मौजूदा दौर में वो क्रिकेट कमेंटर के साथ-साथ लीजेंड क्रिकेट लीग भी खेलते हुए नजर आते हैं।