Trending

लांस क्लूजनर बने लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर को सहायक कोच नियुक्त किया। वह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे।

एलएसजी 2022 में आईपीएल से जुड़ने के बाद दोनों सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम दोनों मौकों पर एलिमिनेटर में बाहर हो गयी थी। क्लूजनर एलएसजी की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच भी हैं।

@LucknowIPL

इस 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने दुनिया भर में विभिन्न टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच रह चुके है।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स को पिछले साल उनके कोच रहते कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब जीता था।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे है।

क्लूजनर ने 1996 से 2004 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 एकदिवसीय मैच खेले। लखनऊ टीम आईपीएल 2024 में अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी।