कर्नाटक सरकार ने की देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय स्टैंड अप-पैडलिंग इवेंट की लांचिंग
कर्नाटक सरकार ने भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्टैंड-अप पैडलिंग इवेंट, इंडिया पैडल फेस्टिवल लॉन्च किया। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर की मौजूदगी में इंडिया पैडल फेस्टिवल लोगो का अनावरण किया गया।
कर्नाटक सरकार द्वारा प्रस्तुत और सर्फिंग स्वामी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एसयूपी चैंपियनशिप आठ से दस मार्च के बीच ससिहिथलू मैंगलोर में होने वाली है।

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा, “ हमें अपने समुद्र तट, संस्कृति और व्यंजनों की सुंदरता को उजागर करने के लिए दक्षिण कन्नड़ में इस तरह के और अधिक आयोजनों की आवश्यकता है। मंगलुरु में भारत पैडल महोत्सव की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं।
सर्फिंग स्वामी फाउंडेशन अध्यक्ष धनंजय शेट्टी ने कहा, “सर्फिंग समुदाय से अंतर्राष्ट्रीय स्टैंड-अप पैडलिंग कार्यक्रम की मेजबानी के लिये मैं कर्नाटक सरकार के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
बड़े पैमाने पर इसकी मेजबानी करने में गर्व और अत्यधिक खुशी हो रही है, और इस आयोजन को बड़ी सफलता बनाने में कसर नहीं छोड़ेंगे। एसोसिएशन ऑफ पैडलसर्फ प्रोफेशनल्स वर्ल्ड टूर ने पिछले महीने देश की पहली अंतर्राष्ट्रीय स्टैंड-अप पैडलिंग चैंपियनशिप के साथ भारत में प्रवेश की घोषणा की थी।