Trending
संतोष ट्रॉफी : रेलवे पर जीत से मिजोरम अंतिम आठ में
मिजोरम ने रेलवे के खिलाफ 4-0 की जीत के साथ ही संतोष ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। ग्रुप ए से नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली चार टीमों की पुष्टि शुक्रवार को ही हो चुकी थी।

शनिवार को ग्रुप बी के आखिरी दौर के मैचों से पहले ही मणिपुर, दिल्ली और रेलवे की टीमें अंतिम आठ में जगह बना चुकी थी। ग्रुप बी से मिजोरम, महाराष्ट्र और कर्नाटक के पास क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका था। मिजोरम बड़ी जीत के साथ इस मौके को भुनाने में सफल रहा।
मिजोरम से हारने वाली रेलवे टीम चार मार्च को पहले क्वार्टरफाइनल में सेना का सामना करेगी। इसी दिन गोवा और दिल्ली के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल होगा। पांच मार्च को मणिपुर का मुकाबला असम से होगा, मिजोरम का सामना केरल से होगा।