Trending

तमिलनाडु 146 पर ढेर, मध्य प्रदेश के खिलाफ विदर्भ 170 पर सिमटा

रणजी ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल शनिवार से शुरु हो गए। पहला सेमीफाइनल मध्य प्रदेश बनाम विदर्भ और दूसरा मुंबई बनाम तमिलनाडु हो रहा है।

साभार : गूगल

पहला सेमीफाइनल

मध्य प्रदेश के खिलाफ विदर्भ की पहली पारी 170 रन पर ढेर हो गई। मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम पहली पारी में 170 रन ही बना पाई।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में एक विकेट पर 47 रन बनाए। हिमांशु मंत्री और हर्ष गावली नॉटआउट लौटे। विदर्भ से करुण नायर ने 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा अथर्व तायडे ने 39 रन और यश राठौड़ ने 13 रन बनाए।

साभार : गूगल

मध्य प्रदेश से तेज गेंदबाज आवेश खान टॉप विकेटटेकर रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके। कुलवंत खजरोलिया और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। अनुभव अग्रवाल और कुमार कार्तिके को 1-1 सफलता मिली।

दूसरी सेमीफाइनल

दूसरा सेमीफाइनल मुंबई और तमिलनाडु के बीच मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी।

मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन पर ढेर हो गई। तमिलनाडु से टॉप स्कोरर विजय शंकर रहे। उन्होंने 44 रन बनाया। वाशिंगटन सुंदर ने 43 रन की पारी खेली।

मुंबई से पहली पारी में तुषार देशपांडे ने 3 विकेट झटके। शार्दुल, मुशीर और तनुष को 2-2 विकेट मिले। मोहित अवस्थी को एक विकेट मिला। दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दो विकेट पर 45 रन बनाए। मुशीर खान और अजित राम नाबाद लौटे।