Trending

आईएसएल : मुंबई सिटी एफसी की जीत से प्लेऑफ में इंट्री

मुंबई सिटी एफसी ने पंजाब एफसी पर 3-2 की जीत से इंडियन सुपर लीग प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया। मुंबई 35 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर ओडिशा एफसी के बराबरी पर आ गयी।

@indiansuperleague

ओडिशा एफसी तालिका में मुंबई सिटी से ऊपर बनी है। मुंबई सिटी ने पंजाब एफसी के खिलाफ मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी।

मुंबई सिटी के लिए लालियानजुआला चांगटे ने 16वें मिनट में और गुआरोटजेना ने 53वें और 64वें मिनट में दो गोल किये जिससे टीम इस सत्र में 10वीं जीत दर्ज करने में सफल रही। पंजाब एफसी के लिए मादिह तलाल ने 37वें और विल्मर जोर्डन गिल ने 39वें मिनट में गोल किया।