वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत शीर्ष पर
वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद न्यूजीलैंड के दो स्थान नीचे खिसकने से भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर आ गया है। वेलिंगटन टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड चार मैचों में 36 अंकों और 75 अंक फीसदी के साथ तालिका में शीर्ष पर था।
न्यूजीलैंड ने 172 रन की हार के बाद 2021 डब्ल्यूटीसी चैंपियन ने शीर्ष स्थान गंवा दिया और 60 फीसदी अंक के साथ नंबर दूसरे स्थान पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारत को फायदा हुआ है और वह तालिका में 64.58 अंक फीसदी के साथ शीर्ष पर आ गया है।

भारत ने आठ टेस्ट मैचों में पांच में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रा रहा। ऑस्ट्रेलिया तालिका में तीसरे स्थान पर है, उसका अंक फीसदी 59.09 है तथा 78 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 11 टेस्ट से सात में जीत हासिल की है। तीन में उसे हार मिली है, एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। बांग्लादेश के 50 अंक फीसदी के साथ चौथे स्थान पर है।
पाकिस्तान का अंक फीसदी 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 33.33 अंक फीसदी के साथ छठे और दक्षिण अफ्रीका 25 अंक फीसदी के साथ सातवें स्थान पर है।
भारत से चौथे टेस्ट में हारने के बाद इंग्लैंड का अंक फीसदी 19.44 है और वह आठवें स्थान पर आ गया है। इंग्लैंड ने 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नौ टेस्ट में से तीन में जीत हासिल की है। पांच मैच हारे हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। श्रीलंका का शून्य अंक फीसदी के साथ नौवें स्थान पर है।
भारत अगर सात मार्च से धर्मशाला में शुरू होने पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को हरा देता है तो वह टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष बरकरार रहेगा। यदि पांचवां टेस्ट ड्रॉ रहता या इंग्लैंड को जीत मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकते। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।