Trending

आईवीपीएल : वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बना चैंपियन

वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीता। फाइनल में उत्तर प्रदेश ने मुंबई चैंपियंस को 6 विकेट से हराया। उत्तर प्रदेश से पवन नेगी ने सीजन का तीसरा शतक मारते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली। इस मैच में 5 ओवर का खेल हुआ था, बारिश ने खलल डाला था। डेढ़ घंटे तक मैच रुका रहा।

मुंबई चैंपियंस ने 20 ओवर में 214 रन का बड़ा स्कोर बनाया। फिल मस्टर्ड और पीटर ट्रेगो ने अर्धशतकीय पारियां खेली।कप्तान मस्टर्ड ने 45 गेंद पर 76 रन बनाए और पारी में 8 चौके व 3 छक्के जड़े। ट्रेगो ने 33 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए और टीम को 210 पार पहुंचाया।

साभार : गूगल

अभिषेक ने 23 गेंद पर 36 रन और रजत सिंह ने 12 गेंद पर 18 रन की पारी खेली। यूपी से पर्पल कैप होल्डर क्रिस्टोफर एंपोफू ने 3 विकेट झटके। पवन नेगी को एक सफलता मिली। पारी के टॉप स्कोरर मस्टर्ड रहे और रन आउट हो गए।

जवाब में 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने आई वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही झटका लग गया, जब रोहित प्रकाश आउट हुए, अंशुल कपूर जल्दी आउट हुए और 3 ओवर में यूपी ने 2 विकेट खोकर 37 रन बनाए।

कप्तान सुरेश रैना ऑरेंज कैप होल्डर पवन नेगी के साथ टीम को आगे ले जाएंगे, 45 रन पर टीम को बड़ा झटका सुरेश रैना के रूप में लगा। अभिषेक ने 9 रन पर उन्हें आउट कर दिया।

6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61 रन पर 3 विकेट था। इन फॉर्म पवन नेगी क्रीज पर मौजूद रहे और उन्होंने मोर्चा संभाला। परविंदर सिंह ने नेगी का बखूबी साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।

परविंदर 51 रन बनाकर आउट हुए और 158 के स्कोर पर 15वें ओवर में मुंबई को चौथी सफलता मिली। दूसरे छोर पर नेगी टिके रहे और टीम को जीत तक ले गए। उत्तर प्रदेश ने 19.2 ओवर में 214 रन का लक्ष्य हासिल किया