आईपीएल : पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान
आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होगी और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऑरेंज आर्मी ने स्टार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ पैट कमिंस को नया कप्तान बनाया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया एक्स से पैट कमिंस की तस्वीर साझा करते हुए फैन्स को ये जानकारी दी है कि आगामी आईपीएल सीजन में पैट कमिंस ही ऑरेज आर्मी की अगुवाई करने वाले हैं।
बता दें कि इस घातक गेंदबाज़ को टीम में जोड़ने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान पैसों की बरसात कर दी थी। टीम ने पैट कमिंस पर 20.50 करोड़ की बोली लगाई थी तब जाकर वो उनकी टीम का हिस्सा बन पाए थे।

पिछले सीजन ऑरेंज आर्मी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और वो 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाए थे। अंक तालिका पर भी एसआरएच 10वें पायदान पर थी, जिस वजह से अब टीम मैनेजमेंट ने बड़े फैसले लिये हैं।
पैट कमिंस को कप्तान नियुक्त करना एसआरएच का अच्छा फैसला साबित हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि बीते समय में कमिंस की लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 50 ओवर वर्ल्ड कप जैसे बडे़ टाइटल जीते हैं।
ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कमिंस को कप्तान बनाने के बाद क्या अब सनराइजर्स हैदराबाद की भी किस्मत बदलती है या नहीं।
आईपीएल 2024 सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिहं, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिन्दु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।