Trending

रणजी : पारी व 70 रन की जीत से मुंबई 48वीं बार फाइनल में

मुंबई ने रणजी के दूसरे सेमीफाइनल ने तमिलनाडु को पारी और 70 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई 48वीं बार फाइनल में आ गई। मुंबई 41 बार चैंपियन और छह बार रनर-अप रही। टीम ने आखिरी खिताब 2016 में जीता था।

दो बार की चैंपियन तमिलनाडु का हार से सपना टूटा

भारतीय ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने मैच में शतक लगाया। उनकी यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली सेंचुरी रही। उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में भी इतने ही विकेट लिए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साभार : गूगल

मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 378 रन बनाए। तमिलनाडु दूसरी पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई को पारी और 70 रन से जीत मिली।

मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु पहली पारी में 146 रन ही बना पाई। तमिलनाडु से टॉप स्कोरर विजय शंकर रहे। उन्होंने 44 रन बनाया। वाशिंगटन सुंदर ने 43 रन की पारी खेली। मुंबई से पहली पारी में तुषार देशपांडे ने 3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान और तनुष कोटियान को 2-2 विकेट मिले। मोहित अवस्थी को एक विकेट मिला।

मुंबई पहली पारी में 378 रन बनाई। 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शार्दूल ने 105 बॉल पर 109 रन बनाए। उनके अलावा सरफाराज खान के छोटे भाई मुशीर खान 55 रन बनाकर आउट हुए।

तमिलनाडु से कप्तान साई किशोर ने 6 विकेट लिए। कुलदीप सेन ने 2 विकेट झटके। संदीप वॉरियर और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला। तमिलनाडु मैच के तीसरे दिन ही दूसरे पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।

तमिलनाडु से दूसरी पारी में बाबा इंद्रजीत ने 70 रन बनाए। मुंबई से शम्स मुलानी ने चार विकेट लिए। तनुष कोटियान, शार्दूल ठाकुर और मोहित अवस्थी को दो-दो विकेट मिले। फाइनल में मुंबई का सामना पहले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। पहला सेमीफाइनल मध्य प्रदेश और विदर्भ के बीच हो रहा है।