Trending

चिली ओपन: सेबेस्टियन बेज ने जीता खिताब, फाइनल में एलेजांद्रो की हार

अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज ने चिली ओपन में एलेजांद्रो टेबिलो को 3-6, 6-0, 6-4 से हराकर खिताब जीता। रविवार को जीत के साथ बेज ने दो हफ्ते तक विजय रथ जारी रखा, जिसमें उन्होंने रियो डी जनेरियो में एटीपी 500 और चिली ओपन जीता।

चीली ओपन फाइनल में टेबिलो ने तेज शुरुआत की और शुरुआती सेट जीता। बेज ने दो सेट जीते। उन्होंने मैच के बाद कहा, “मेरे मन में कई भावनाएं हैं।

@chileopen

मैच की शुरुआत में मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। मैच काफी शानदार रहा और तीनों सेट एक दूसरे से काफी अलग थे। मैच उतार-चढ़ाव से भरा था। मैं बस टीम के साथ इसका आनंद लूंगा, हमने यहां आने के लिए और उच्च रैंकिंग हासिल करने के लिए कई वर्षों से संघर्ष किया है।