Trending

महिला प्रीमियर लीग : स्मृति मंधाना व एलिस पेरी ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को दिलाई जीत

स्मृति मंधाना की 80 रन और एलिस पेरी की 58 रन की पारी के बाद गेंदबाजी के बेहतरीन प्रदर्शन से रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स को 23 रनों से हराया। 199 रनों का पीछा करने उतरी यूपी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 47 रन जोड़े।

पहले विकेट के रूप में किरण नवगिरे 18 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान अलिसा हीली ने 38 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों से 55 रनों की पारी खेली। उन्हें मोलिन्यू ने आउट किया।

Credits : Espncricinfo

चमारी अटापट्टू आठ रन, ग्रेस हैरिस पांच रन, श्वेता सहरावत एक रन, दीप्ति शर्मा 33 रन, पूनम खेमनार 31 रन और सोफी एकल्सटन चार बनाकर आउट हुई। अंजली सरवानी तीन रन पर नाबाद रही। यूपी निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन ही बना सकी और 23 रन से हार गई।

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से सोफी डिवाइन, सोफी मोलिन्यू, जॉर्जिया वेयरहम और सोभना आशा ने दो-दो विकेट लिये। स्मृति मंधाना 80 रन और एलिस पेरी की 58 रन की पारी से रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य दिया है।

यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी के लिए उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु एस मेघना और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 51 रन जोड़े। छठें ओवर में अंजली सरवानी ने अटापट्टू के हाथों मेघना 28 रन को कैच आउट कराकर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका दिया।

मंधाना ने 50 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों से 80 रनों की पारी खेली उन्हें दीप्ति ने खेमनार के हाथों कैच आउट कराया। एलिस पेरी ने 37 गेंदों में 58 रन बनाये। ऋचा घोष ने नाबाद 21 रन और सोफी डिवाइन ने नाबाद दो रन बनाये।

रॉयल चैंलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। यूपी से अंजली सरवानी, सोफी एकल्सटन और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।