Trending
इंडियन वेल्स मास्टर्स : डेब्यू पर सुमित नागल की जीत
भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने इंडियन वेल्स मास्टर्स में पहली बार खेलते हुए अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी स्टेफान डोस्टानिच को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने क्वालीफाइंग के पहले दौर में 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।

आठवीं वरीयता प्राप्त नागल को जीतने में 68 मिनट लगे। उन्होंने आखिरी क्वालीफाइंग दौर में पहुंचकर दस रैंकिंग अंक और 14400 डॉलर पुरस्कार पक्का कर लिया।
वह आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने वाले एक दशक में पहले भारतीय पुरूष एकल खिलाड़ी बने थे। उन्होंने चेन्नई चैलेंजर्स खिताब जीता, पुणे और दुबई में हार गए। दूसरे दौर में उनका सामना कोरिया के सियोंग चान हांग से होगा।